जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिरसानगर थाना क्षेत्र के जोन नंबर 1 में नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इसकी सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस ने शुक्रवार को शव कब्जे में कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. प्राप्त जानकारी अनुसार मृतका तनुश्री दास का 5 महीने पहले शादी हुई थी. वह अपने पति के साथ बिरसानगर में रह रही थी. बुधवार को पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, और तनाव में महिला ने फांसी लगा ली. पति को घटना की जानकारी मिलते ही पत्नी को फंदे से उतारा और इलाज के लिए टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान गुरुवार रात उसकी मौत हो गई. (नीचे भी पढ़ें)
पति ने बताया पांच माह पहले हुआ था प्रेम विवाह : घटना की जानकारी देते हुए महिला के पति ने बताया कि उन दोनों को लंबे समय से प्रेम संबंध था. पांच महीना पहले ही उनकी शादी हुई थी. उनकी पत्नी दूसरे के घर में झाड़ू पोछा का काम करती थी. बुधवार को विवाद के बाद ही पत्नी ने घटना को अंजाम दिया. (नीचे भी पढ़ें)
पुलिस ने शुरू की जांच : घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची, जहां तनुश्री के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. उसके पश्चात शुक्रवार को शव परिजनों को सौंप दिया. वहीं पुलिस आत्महत्या के कारणों की तफ्तीश में जुट गई है.




