रामगोपाल जेना / चक्रधरपुर : चक्रधरपुर दिल्ली पब्लिक स्कूल में कक्षा 8वीं, 9वीं एवं 10वीं के विद्यार्थियों के लिए एक्सटेम्पोर प्रतियोगिता का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया. प्रतियोगिता का विषय ‘आत्मविश्वास’ था. प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, त्वरित सोचने की क्षमता, प्रभावी अभिव्यक्ति एवं वक्तृत्व कौशल का विकास करना था. विद्यार्थियों ने बिना पूर्व तैयारी के विषय पर अपने विचार प्रस्तुत करते हुए अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन किया. प्रतियोगिता में कक्षा 10वीं ‘ए’ की सोनाक्षी कुमारी ने प्रथम स्थान, कक्षा 10वीं ‘बी’ की आयुषी रॉय बर्मन ने द्वितीय स्थान तथा कक्षा 9वीं ‘ए’ की सृष्टि कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. विद्यालय के चेयरमैन सुनील यादव ने सभी विजेताओं एवं प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि ‘आत्मविश्वास सफलता की पहली सीढ़ी है. विद्यार्थियों को अपने विचारों को निडरता और स्पष्टता के साथ व्यक्त करने का निरंतर प्रयास करना चाहिए. ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास और आत्मविश्वास को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं.’ (नीचे भी पढ़ें)
प्रतियोगिता के सफल आयोजन में अंग्रेजी विषय के टीजीटी शुभम डे का विशेष एवं महत्वपूर्ण योगदान रहा. उनके मार्गदर्शन, समर्पण एवं प्रयासों से प्रतियोगिता का आयोजन सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से संपन्न हुआ. इस अवसर पर शिक्षिक-शिक्षिकाओं में नूतन, रूपाली, सुनैना, सिमरन, कमलजीत, घनश्याम, राहुल, अंजलि आदि की भी उपस्थिति एवं सहयोग रहा. विद्यालय के प्रधानाचार्य रवि कांत शर्मा, उप-प्रधानाचार्या राजश्री कुमारी, सीनियर एकेडमिक इंचार्ज सोमू चौधरी एवं जूनियर एकेडमिक इंचार्ज अनीता आचार्य ने सभी विजेताओं को शुभकामनाएं दीं तथा प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की. यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों को मंच पर निर्भीक होकर अपने विचार व्यक्त करने तथा अपने आत्मविश्वास को और मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करने वाली रही.




