जमशेदपुर: विद्या भारती विद्यालय द्वारा आयोजित 37वीं प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता का सफल आयोजन सरस्वती विद्या मंदिर, गुमला में किया गया था. इस प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों से आए प्रतिभावान खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, अनुशासन, उत्साह और उत्कृष्ट खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया. प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बागबेड़ा के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए कुल 7 पदक अपने नाम किए. आज विद्यालय के वंदना सभा में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित कर इन सभी विजेता भैया-बहनों को उनकी इस शानदार उपलब्धि के लिए मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.व्यक्तिगत स्पर्धाओं में भी खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन रहा.(नीचे भी पढ़े)

विद्यालय के भैया-बहनों की टीम ने अलग-अलग खेल स्पर्धाओं में पदक जीतकर विद्यालय का मान बढ़ाया. मनीषा ने जेवलिन थ्रो (भाला फेंक) में पहला स्थान पाकर स्वर्ण पदक जीता. इसके साथ ही हैमर थ्रो में दूसरा स्थान हासिल किया. इसी तरह रिया ने हर्डल रेस (बाधा दौड़) में दूसरा स्थान और ट्रिपल जंप (तिहरी कूद) में तीसरा स्थान प्राप्त किया. युवराज ने हैमर थ्रो स्पर्धा में तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक जीता. इसके साथ ही 4×100 मीटर तथा 4×400 मीटर की रिले रेस स्पर्धाओं में भी बागबेड़ा की टीम ने अपना दमखम दिखाया. टीम ने बेहतरीन तालमेल दिखाते हुए दोनों रिले रेस में तीसरा स्थान हासिल किया और दो-दो पदक पक्के किए. इस टीम में शामिल खिलाड़ी निम्नलिखित हैं अनन्या,मनीषा,अन्नू, रिया, व लक्ष्मी शामिल है. प्रतिमा वंदना स्थल पर सम्मान पाकर खिलाड़ी बेहद उत्साहित दिखे. इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य और सभी आचार्यों ने बच्चों की पीठ थपथपाई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.




