सरायकेला: सरायकेला- खरसावां जिले के सरायकेला थाना अंतर्गत टेंटोपोसी गांव में मंगलवार की अहले सुबह सर्पदंश से छह वर्षीय बच्ची की मौत हो गई. मृतका की पहचान टेंटोपोसी निवासी गणेश महतो की पुत्री पूर्वी महतो के रूप में हुई है. घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है. जानकारी के अनुसार, पूर्वी महतो अपनी मां के साथ चारपाई पर सोई हुई थी. मंगलवार की सुबह करीब तीन बजे अचानक बच्ची रोते हुए उठी और परिजनों से कहा कि उसे किसी चीज ने काट लिया है.(नीचे भी पढ़े)
परिजनों ने तत्काल टॉर्च जलाकर देखा तो चारपाई के ऊपर एक जहरीला चित्ती सांप चल रहा था. इसके बाद परिजनों ने सांप को मार दिया और बच्ची को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल, सरायकेला लेकर पहुंचे. अस्पताल में चिकित्सकों ने बच्ची का इलाज शुरू किया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.















