चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत कार्यालय में मंगलवार को नगर पंचायत की अध्यक्ष सोमवारी सोरेन की अध्यक्ष में बोर्ड की बैठक हुई. बैठक में नगर पंचायत क्षेत्र के विकास और राजस्व संग्रह पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई. बैठक में जनप्रतिनिधियों ने कहा कि अगस्त माह से नगर पंचायत क्षेत्र में राजस्व संग्रह का कार्य बंद है, जिससे क्षेत्र के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. वहीं विभाग को भी राजस्व नहीं मिल पा रहा है. इस पर पदाधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि राजस्व संग्रह का कार्य कर रही कंपनी को हटाया गया है. विभाग द्वारा कहा गया है कि राजस्व संग्रह का कार्य कार्यालय स्तर से ही संग्रह किया जाना है और इसके लिए कर्मी का नाम मांगा गया तो विभाग को भेजा जा चुका है. कहा की विभाग के आदेश और गाइडलाइन मिलने पर राजस्व संग्रह का कार्य शुरू कर दिया जाएगा. (नीचे भी पढ़े)
बैठक में जानकारी दी गई की अब नपं क्षेत्र में बने पीएम आवास के लाभुकों से भी राजस्व तय दर पर लिया जाएगा. बैठक में निर्णय लिया गया की नया पाइप लाइन से जल कर मीटर के आधार पर लिया जाए और पुराने पाइप लाइन से 120 रूपए जल कर लिया जाए. चाकुलिया के मुस्लिम बस्ती में लगने वाली साप्ताहिक हाट का सलाना बंदोबस्ती 2.40 लाख करने का निर्णय लिया गया. बैठक में निर्णय लिया गया की नपं क्षेत्र के मुख्य सड़क किनारे अतिक्रमण हटाया जाए, पर्व त्योहार को देखते हुए सफाई कर्मियों की संख्या बढ़ाने और हर वोर्ड की बैठक में सभी विभाग के पदाधिकारी को बुलाने का प्रस्ताव पारित किया गया. बैठक में नपं उपाध्यक्ष राजकुमार मिश्रा, कार्यपालक पदाधिकारी मोटाय बानरा, नगर प्रबंधक अनंत खलखो, कनीय अभियंता रोहित लकड़ा, वार्ड पार्षद मलय रूहीदास, शतदल महतो, संजीव मांडी, मो गुलाब, संजय घोष, सोनिया दास, इंदू देवी, मौसमी मल्लिक समेत अन्य उपस्थित थे.




