जमशेदपुर : टाटा स्टील के फिनिशिंग एवं शिपिंग विभाग में भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना श्रद्धा एवं उत्साह के साथ संपन्न हुई. विभाग के प्रेसिडेंट प्रदीप कुमार वर्मा द्वारा विधिवत पूजा संपन्न की गई. इस अवसर पर यूसीएम आरके मिश्रा एवं उनकी पूरी टीम सहित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे. पूजा कार्यक्रम में मोहम्मद रिजवान, भुवनेश्वर, मनोज कुमार, रघुनाथ, आदर्श, जे पांडेय एवं बीरेंद्र प्रसाद सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे. विधि-विधान से पंडित पवन जोशी द्वारा पूजा संपन्न कराया गया. सभी ने भगवान विश्वकर्मा से विभाग की सुरक्षा, समृद्धि, सुचारु संचालन एवं सभी कर्मचारियों के सुख-स्वास्थ्य की कामना की.




