ढेंकानाल : टाटा स्टील के मेरामंडली (ओडिशा) की मान्यता मिलने के बाद टाटा स्टील मेरामण्डली वर्कर्स यूनियन ने अपने नवनिर्मित यूनियन कार्यालय में प्रथम विश्वकर्मा पूजा हर्षोल्लास के साथ मनाई. इस अवसर पर आयोजित समारोह में टाटा स्टील मेरामण्डली के वाइस प्रेसिडेंट सुधीर मेहता, चीफ ह्यूमन रिसोर्स प्रशांत कुमार नंदा, चीफ आयरन एंड स्टील अमित कुमार सिंह, चीफ मैकेनिकल आयरन मेकिंग रामा सत्यानारायण मालापुरी, चीफ सेंट्रल मैकेनिकल मेंटेनेंस विवेक बांका समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे. (नीचे भी पढ़ें)

नया यूनियन बनने से कर्मचारियों में हर्ष का माहौल है. मैनेजमेंट द्वारा यूनियन को अस्थायी रूप से कार्यालय उपलब्ध कराया गया है, जहां यह कार्यक्रम संपन्न हुआ. यूनियन की ओर से अध्यक्ष बिक्रम सिंह, सुभ्रांशु शेखर सामल (सामल बाबू), उपाध्यक्ष राजीव रंजन और अरविंद मोहंती, सचिव देबाशीष प्रधान, कोषाध्यक्ष दिव्य रंजन साहू, संयुक्त सचिव चंद्रमणि साहू और संगठन सचिव सरोज लेंका ने सभी कर्मचारियों को विश्वकर्मा पूजा की शुभकामनाएं दीं और आगे भी इसी तरह सहयोग बनाए रखने की अपील की. अध्यक्ष सामल बाबू ने आश्वस्त किया कि कर्मचारियों के लिए यूनियन का दरवाजा 24 घंटे खुला रहेगा और उनकी हर समस्या के समाधान के लिए यूनियन सदैव तत्पर रहेगी. (नीचे भी पढ़ें)

कार्यक्रम में सभी 40 यूनियन कमिटी मेंबर समेत लगभग 1000 लोग उपस्थित हुए. कार्यक्रम को सफल बनाने में धोबई साहू, सत्यकाम भट्टाचार्जी, राजेश बारीक़, शशांक सेट्टी, बाबलू समेत अन्य का विशेष योगदान रहा. कार्यक्रम समाप्त होने के बाद यूनियन अधिकारियो ने सभी डिपार्टमेंट में भ्रमण किया और विश्वकर्मा पूजा की शुभकामनाएं दी.




