• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Saturday, September 19, 2026
27 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur help cross society : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर हेल्प क्रॉस सोसाइटी एवं श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति ने दिव्यांगजनों के बीच वितरित किए कृत्रिम अंग एवं सहायता उपकरण, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, सांसद विद्युत महतो समेत कई गणमान्यजन रहे मौजूद

Jamshedpur help cross society : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर हेल्प क्रॉस सोसाइटी एवं श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति ने दिव्यांगजनों के बीच वितरित किए कृत्रिम अंग एवं सहायता उपकरण, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, सांसद विद्युत महतो समेत कई गणमान्यजन रहे मौजूद
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को हेल्प क्रॉस सोसाइटी एवं श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के संयुक्त तत्वावधान में जमशेदपुर के खासमहल स्थित सदर अस्पताल परिसर में कृत्रिम अंग एवं दिव्यांगजनों के लिए आवश्यक सहायता उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, सांसद विद्युत वरण महतो, सिविल सर्जन डॉ. साहिर पॉल, सीजीपीसी के प्रधान सरदार भगवान सिंह, संस्था के संरक्षक कुलवंत सिंह बंटी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे. इस दौरान शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आए 30 जरूरतमंद दिव्यांगजनों को निःशुल्क कृत्रिम अंग एवं विभिन्न प्रकार के सहायक उपकरण वितरित किए गए. इनमें हियरिंग मशीन, वॉकर, वॉकिंग स्टिक, ब्लाइंड स्टिक, व्हीलचेयर, ट्राइसाइकिल सहित अन्य आवश्यक सहायता उपकरण शामिल थे. सहायता उपकरण पाकर उनके चेहरे पर अलग ही प्रकार की प्रसन्नता और आनंद का भाव झलक रहा था. इस दौरान बहुत ही भावुक क्षण देखने को मिला जब एक 8 वर्षीय बच्ची ने हियरिंग मशीन लगाकर वहां मौजूद लोगों से इशारों में बातचीत की. (नीचे भी पढ़ें)

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि यदि किसी परिवार में कोई व्यक्ति मानसिक अथवा शारीरिक रूप से दिव्यांग है, तो उसे सहयोग और सम्मान के साथ आगे बढ़ने में मदद करना पूरे समाज की भी जिम्मेदारी है. हेल्प क्रॉस सोसाइटी एवं श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति इसी सामाजिक दायित्व को सेवा के माध्यम से साकार करने का कार्य कर रही हैं. उन्होंने विश्वास जताया कि वितरित किए जा रहे कृत्रिम अंग एवं सहायता उपकरण दिव्यांगजनों के दैनिक जीवन को सुगम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और उन्हें आत्मनिर्भर बनने में सहायता मिलेगी. पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मूल मंत्र ‘जनसेवा से देशसेवा’ है और इसी भावना को केंद्र में रखकर संस्था जरूरतमंद लोगों की सेवा कर रही हैं. उन्होंने संस्था के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को उनके सेवा कार्यों के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संस्था भविष्य में भी अपने सेवा कार्यों का विस्तार करे और अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाए. (नीचे भी पढ़ें)

इस अवसर पर उन्होंने समस्त झारखंडवासियों को भगवान विश्वकर्मा जयंती की भी शुभकामनाएं दीं. वहीं, सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सम्पूर्ण जीवन ‘जनसेवा से देशसेवा’ की भावना का जीवंत उदाहरण है. उन्होंने हमेशा समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने को प्राथमिकता दी है. दिव्यांगजनों के सम्मान, सुविधा और आत्मनिर्भरता के लिए किए जा रहे प्रयास भी इसी सेवा-भावना को आगे बढ़ाने का कार्य हैं. सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर इस प्रकार के सेवा कार्यक्रम उनके सेवा-संकल्प की भावना के अनुरूप है. उन्होंने हेल्प क्रॉस सोसाइटी एवं श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी संस्थाओं के प्रयास समाज में सेवा, संवेदना और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं. संस्था के संरक्षक कुलवंत सिंह बंटी ने बताया कि हेल्प क्रॉस सोसाइटी पिछले 10 वर्षों से पूरे झारखंड में विभिन्न सामाजिक एवं जनसेवा के कार्यों में सक्रिय है. संस्था द्वारा स्वास्थ्य, शिक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं. (नीचे भी पढ़ें)

इसके साथ ही, कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से जागरूकता अभियान भी संचालित किया जाता है. उन्होंने कहा कि संस्था का प्रयास है कि किसी भी दिव्यांगजन को अपने दैनिक जीवन में सहायता के अभाव में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े. इसी उद्देश्य से संस्था द्वारा प्रत्येक माह की 5 और 25 तारीख को सदर अस्पताल परिसर में जरूरतमंद दिव्यांगजनों को निःशुल्क सहायता उपकरण उपलब्ध कराए जाते हैं. इस दौरान पूर्व सिविल सर्जन डॉ अरविंद कुमार लाल, डीएसए डॉ कमलेश कुमार, सरदार शैलेन्द्र सिंह, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, दिनेश कुमार, जिला परिषद सदस्य कुसुम पूर्ति, मिथिलेश सिंह यादव, संस्था के अध्यक्ष श्री बी.के. शर्मा, सचिव श्री बिनोद कसेरा, अमित नागलिया, राजेश कुमार सिंह, सुशील सिंघानिया, अमरजीत सिंह राजा, भूपेंद्र सिंह, संजीव कुमार, प्रेम झा, संदीप शर्मा बॉबी, अमित मिश्रा, सुशांत पांडा, सुदीप्तो डे राणा, अनमोल वर्मा समेत संस्था के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्यगण मौजूद रहे.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Saraikela police action : चौका में आनंद सिंह सरदार हत्याकांड का खुलासा, एक गिरफ्तार, हथियार बरामद
खबर

Saraikela police action : चौका में आनंद सिंह सरदार हत्याकांड का खुलासा, एक गिरफ्तार, हथियार बरामद

September 19, 2026
jamshedpur rural- स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान का नपं कर्मियों ने ली शपथ, स्वच्छ चाकुलिया के लिए जनभागीदारी का आह्वान
खबर

jamshedpur rural- स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान का नपं कर्मियों ने ली शपथ, स्वच्छ चाकुलिया के लिए जनभागीदारी का आह्वान

September 19, 2026
Jamshedpur road safety awareness : जमशेदपुर में यातायात नियम तोड़ने वालों को पुलिस ने फूल देकर किया सम्मानित, सुरक्षित यातायात का दिया संदेश
खबर

Jamshedpur road safety awareness : जमशेदपुर में यातायात नियम तोड़ने वालों को पुलिस ने फूल देकर किया सम्मानित, सुरक्षित यातायात का दिया संदेश

September 19, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur mgm hospital – एमजीएम अस्पताल में होमगार्ड जवानों ने चलाया जांच अभियान, तंबाकू उत्पाद जब्त, शराब की बोतल के साथ भी एक पकड़ाया

Jharkhand sad news : भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले के अग्रज त्रिलोचन सिंह का अंतिम अरदास शुक्रवार को, साकची गुरुद्वारा में दोपहर 12 बजे से

Tata workers union politics in vishwakarma puja : विश्वकर्मा पूजा पर दिखी टाटा वर्कर्स यूनियन की राजनीति, अध्यक्ष टुन्नू समेत 9 पदाधिकारी अलग घूमे, महामंत्री सतीश और नितेश अलग, चर्चा तेज

Jamshedpur accident – एमजीएम थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वृद्ध की दर्दनाक मौत, घर लौटने के दौरान हुआ हादसा

Jamshedpur police action – जुगसलाई में हत्या की साजिश रच रहे पांच युवक गिरफ्तार, देशी पिस्टल व गोली बरामद, देखिए – video

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur mgm hospital – एमजीएम अस्पताल में होमगार्ड जवानों ने चलाया जांच अभियान, तंबाकू उत्पाद जब्त, शराब की बोतल के साथ भी एक पकड़ाया

Jharkhand sad news : भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले के अग्रज त्रिलोचन सिंह का अंतिम अरदास शुक्रवार को, साकची गुरुद्वारा में दोपहर 12 बजे से

Tata workers union politics in vishwakarma puja : विश्वकर्मा पूजा पर दिखी टाटा वर्कर्स यूनियन की राजनीति, अध्यक्ष टुन्नू समेत 9 पदाधिकारी अलग घूमे, महामंत्री सतीश और नितेश अलग, चर्चा तेज

Jamshedpur accident – एमजीएम थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वृद्ध की दर्दनाक मौत, घर लौटने के दौरान हुआ हादसा

Jamshedpur police action – जुगसलाई में हत्या की साजिश रच रहे पांच युवक गिरफ्तार, देशी पिस्टल व गोली बरामद, देखिए – video

Jamshedpur rural accident – पोटका सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, तीन अन्य गंभीर

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News