जमशेदपुर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर जमशेदपुर भाजपा गोलमुरी मंडल द्वारा गोलमुरी स्थित हनुमान मंदिर में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के अंतर्गत संध्या आरती एवं दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा पूर्वी सिंहभूम के जिला प्रभारी दिनेश कुमार उपस्थित रहे. उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना एवं संध्या आरती में शामिल होकर दीप प्रज्वलित किया तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर राष्ट्रसेवा के लिए मंगलकामना की. (नीचे भी पढ़ें)
इस अवसर पर मंदिर परिसर को सैकड़ों दीपों से सजाया गया. दीपों की रोशनी से पूरा मंदिर परिसर जगमगा उठा और श्रद्धालुओं एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर अपनी मंगलकामनाएं प्रकट कीं. कार्यक्रम गोलमुरी मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय के नेतृत्व में आयोजित हुआ. इस अवसर पर बी श्रीनिवास राव, अमरेंद्र कुमार, राकेश गिरी, संदीप आईच, रवि सहित भाजपा के अनेक कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे.




