जमशेदपुर : विश्व स्वच्छता दिवस के अवसर पर जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित धातकीडीह हरिजन बस्ती में भाजपा बिष्टुपुर मंडल अध्यक्ष मरुति नंदन पांडेय के नेतृत्व में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया. टाटा स्टील यूआइएसएल की टीम द्वारा विभिन्न जगहों पर सफाई कराया गया और इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए साफ-सफाई का संदेश दिया. “स्वच्छ बस्ती, स्वस्थ समाज और सुंदर भारत” के संकल्प के साथ सभी ने स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया. (नीचे भी पढ़े)
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल उपाध्यक्ष अश्वनी मुखी, सागर मुखी, छोटे लाल मुखी, सुमित मुखी, देवेन मुखी, गुरमीत सिंह, दर्शन कौर, मोहित झा और विकास मुखी सहित प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे. मंडल अध्यक्ष मारुति नंदन पाण्डेय ने कहा कि इसके लिए टाटा स्टील यूआइएसएल (पहले जुस्को) की टीम को हम धन्यवाद देते हैं, जिन्होंने बस्ती के स्वच्छ रखने के लिए हमेशा उपलब्ध रहते हैं.




