जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी क्लब में 17.5 फीसदी बोनस दिया जायेगा. सोमवार को दी कैंटीन होटल रेस्टोरेंट वर्कर्स यूनियन एवं गोलमुरी क्लब प्रबंधन के बीच इस वर्ष का बोनस समझौता हुआ. इसके अंतर्गत कर्मचारियों को न्यूनतम 24436 रुपए एवं अधिकतम 57660 मिलेगा. बोनस की राशि इस सप्ताह कर्मचारियों के बैंक एकाउंट में चला जायेगा. प्रबंधन की तरफ से अध्यक्ष उज्जवल चक्रवर्ती, सेक्रेटरी राजेश रोशन, जॉइंट सेक्रेटरी गुरप्रीत सिंह, ट्रेजर वीरेंद्र कुमार, विशाल कुमार, दीपक वर्गिस ने हस्ताक्षर किए. यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पांडे एवं अध्यक्ष उज्जवल चक्रवर्ती द्वारा संबोधित करते हुए क्लब को आगे बढ़ाने के लिए प्रबंधन, यूनियन और कर्मचारियों को सकारात्मक दिशा में कार्य करने के लिए कहा गया. (नीचे भी पढ़े)
अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने यह बताया कि विगत वर्षों में क्लब में लगातार कार्य हुए हैं और आज भी इसके सौंदर्य करण के कार्य चल रहे हैं, जिसकी सुविधा कस्टमर को मिल रही है और इसे आगे भी जारी रखना है. इससे क्लब और कर्मचारियों को भी प्रोन्नति मिलेगी. यूनियन के तरफ से यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पांडे, कार्यकारी अध्यक्ष बीके डिंडा, महासचिव ददन सिंह, कमेटी मेंबर गगन सिंह, राजेश पाठक, राजू नाग ने हस्ताक्षर किए. धन्यवाद ज्ञापन के साथ बोनस समझौता संपन्न हुआ.




