आदित्यपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र के वार्ड 13 के पार्षद के साथ मंगलवार दोपहर बदसलूकी और उनकी बाइक व आईफोन मोबाइल को क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला सामने आया है. इसे लेकर उन्होंने ऑटो चालक के खिलाफ थाना में शिकायत की है. प्राप्त जानकारी अनुसार वार्ड 13 के पार्षद सान्तनु घोष अपनी बाइक से बिष्टुपुर से आदित्यपुर अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान आकाशवाणी चौक के पास तेज रफ्तार ऑटो संख्या जेएच05डी6587 ने पार्षद की खड़ी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे उनका बाइक गिर गया. पार्षद ने बाइक उठाने के लिए ऑटो को पीछे करने को कहा. इसी पर चालक ने ऑटो से रॉड निकालकर बाइक और उनकी आईफोन को क्षतिग्रस्त कर दिया. (नीचे भी पढ़ें)
इसे लेकर उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है. पुलिस शिकायत के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है.




