रांची : राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) झारखंड प्रदेश ने संगठन के कार्यक्रमों और गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाने के लिए राज्य कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति का गठन किया है. इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार सिंह यादव के हस्ताक्षर से अधिसूचना जारी कर दी गई है. समिति का गठन आरजेडी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव की अध्यक्षता में पटना स्थित आवासीय कार्यालय में 14 सितंबर को हुई बैठक में लिए गए निर्णय के आलोक में किया गया है. इसके तहत पूर्व विधायक गौतम सागर राणा को इस नवगठित समिति का संयोजक बनाया गया है.(नीचे भी पढ़े)
यह समिति राज्य के भीतर राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, राष्ट्रीय पदाधिकारियों, राज्य के मंत्रियों, विधायकों, पूर्व विधायकों एवं वरीय पदाधिकारियों के कार्यक्रमों के निर्धारण व क्रियान्वयन की जिम्मेवारी संभालेगी. समिति में शामिल प्रमुख चेहरे में संयोजक गौतम सागर राणा (पूर्व विधायक). संजय कुमार सिंह यादव (प्रदेश अध्यक्ष), संजय प्रसाद यादव (मंत्री, झारखंड सरकार), सुरेश पासवान (नेता, विधायक दल), नरेश सिंह (विधायक), सत्यानंद भोक्ता (पूर्व मंत्री सह प्रधान महासचिव), सुभाष यादव (पूर्व लोकसभा प्रत्याशी), श्याम दास सिंह, अनीता यादव, गिरधारी गोप, मो मकबूल आलम, शारदा देवी, मंजू शाह (उपाध्यक्ष), मो. आबिद अली (प्रवक्ता सह कार्यकारिणी सदस्य), मो. कलामुद्दीन खान, मो. फैजुल हक रसीद (महासचिव), रंजन कुमार (प्रदेश अध्यक्ष, युवा प्रकोष्ठ), सुनील साहू (प्रदेश अध्यक्ष, ओबीसी प्रकोष्ठ), रश्मि प्रकाश (प्रदेश अध्यक्ष, महिला प्रकोष्ठ), तारकेश्वर यादव (प्रदेश अध्यक्ष, व्यावसायिक प्रकोष्ठ), जनार्दन कुमार (प्रदेश अध्यक्ष, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ) को सदस्य बनाया गया है. इसमें पूर्वी सिंहभम जिले से सिर्फ मंजू शाह को प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर जगह दी गयी है.




