जमशेदपुर: जमशेदपुर के टेल्को थाना अंतर्गत नीलडीह रोड पर बुधवार को सड़क हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया. घटना उस समय हुई, जब सड़क किनारे खड़े एक टेलर में पीछे से बाइक सवार ने टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार के सिर में गंभीर चोट लगी और सिर फट गया.हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. स्थानीय लोगों ने घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए टाटा मोटर्स अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज कराया जा रहा है.(नीचे भी पढे)
घायल बाइक सवार की पहचान आयुष राज के रूप में हुई है.हादसे में शामिल बाइक का नंबर जेएच 05 एएच 7467 है, जबकि सड़क किनारे खड़े टेलर का नंबर जेएच 05 डीएस 5571 बताया गया है. घटना की सूचना मिलने के बाद टेल्को थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों की स्थिति की जांच करते हुए घटना के कारणों की जानकारी जुटाई. पुलिस मामले की जांच कर रही है.




