रांची : झारखण्ड हाई कोर्ट को बुधवार को तीन नए न्यायाधीश मिल गये. तीन नये न्यायाधीश मनोज प्रसाद, अखिल कुमार और राम शर्मा ने झारखण्ड हाई कोर्ट के न्यायाधीश पद की शपथ ली. मुख्य न्यायाधीश एमएस सोनक ने तीनों नवनियुक्त न्यायाधीशों को बारी-बारी से पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. (नीचे भी पढ़ें)
शपथ ग्रहण समारोह में हाईकोर्ट के सभी न्यायाधीशों के अलावा अधिवक्ता, न्यायिक पदाधिकारी, नवनियुक्त न्यायाधीशों के परिजन और रिश्तेदार मौजूद रहे. बता दें कि हाईकोर्ट का न्यायाधीश बनने से पहले तीनों अलग-अलग जिलों में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर कार्यरत थे. इसके साथ ही जजों की नियुक्ति के साथ हाईकोर्ट में जजों की कमी दूर हो जायेगी.




