जमशेदपुर. टाटा स्टील लिमिटेड ने अपने नॉन-कन्वर्टिबल डिवेंचर्स (एनसीडी) पर देय वार्षिक ब्याज का समय पर भुगतान कर दिया है. कंपनी ने कुल 153.90 करोड़ रुपये की ब्याज राशि का भुगतान पूरा किया. इसकी औपचारिक जानकारी कंपनी की ओर से बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसइ) और सेबी (सेबी) को दी गयी है. कंपनी द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक, यह भुगतान दो अलग-अलग आइएसआइएन वाली डिवेंचर सीरीज पर किया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
इसके तहत 7.50 फीसदी कूपन रेट डिवेंचर और 500 करोड़ रुपये के इश्यू साइज वाले इस डिवेंचर पर 37.50 करोड़ रुपये का वार्षिक ब्याज दिया गया है. 7.76 फीसदी कूपन रेट डिवेंचर 1,500 करोड़ रुपये के इश्यू साइज वाले इस डिवेंचर पर 116.40 करोड़ रुपये का वार्षिक ब्याज भुगतान किया गया है. इन दोनों सीरीज के लिए ब्याज भुगतान की तय तारीख और वास्तविक भुगतान की तिथि 21 सितंबर थी. इसके लिए रिकॉर्ड डेट 4 सितंबर तय की गयी थी. कंपनी ने बताया कि सेबी रेगुलेशन 2015 के नियम 57 के तहत यह अनिवार्य प्रकटीकरण (डिस्कोलजर) किया गया है.




