जमशेदपुर : टाटा स्टील के कर्मचारियों के अपने आवास को लेकर माहौल गर्माता नजर आ रहा है. इसके खिलाफ आवाज उठने लगी है. यूनियन अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु के पहल को राजनीतिक तरीके से देखा जा रहा है और इसको विपक्ष ने चुनावी राजनीति का हिस्सा बताया है. इसको लेकर विपक्षी कमेटी मेंबरों की बैठक की. जमशेदपुर के बिष्टुपुर एल रोड में कमेटी मेंबरों एवं कर्मचारियों की एक हुई इस बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा की गयी. इसकी अध्यक्षता कमेटी मेंबर अश्वननी माथन ने किया. अश्विन माथन ने कहा कि इसमें टाटा स्टील के कर्मचारियों को अपना घर की सपना दिखाने के जो झूठे वादे टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी द्वारा किया जा रहा है, उसकी हम सब घोर निंदा करते हैं. इन लोगों ने कहा कि सभी कर्मचारियों को यह जानकारी देना चाहते हैं कि वर्ष 2012 एवं 2015 से दो बार संजीव चौधरी टुन्नु डिप्टी प्रेसीडेंट रहे हैं एवं वर्ष 2021 से अभी तक लगातार दो बार अध्यक्ष रह चुके हैं, परंतु आज तक उन्होंने कर्मचारियों के अपने घर के सपनों के लिए उन्होंने कुछ नहीं किया. (नीचे भी पढ़ें)
कभी एक वार्ता तक नहीं की, आज जबकि टाटा वर्कर्स यूनियन का चुनाव नजदीक आ गया है तो आज वह कर्मचारियों को चुनाव में जीतने के लिए झूठे वादे कर रहे हैं और सब्जबाग दिखा रहे हैं. इसको आज के पढ़े लिखे कर्मचारी भली-भांति समझ रहे हैं इसलिए हम सब टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु से अनुरोध करते हैं कि वह इस तरह के झूठे वादे करने छोड़ दें. हम सभी कर्मचारियों को टाटा स्टील द्वारा जो कंपनी क्वार्टर मिला है हम सब उसी में खुश हैं. इस बैठक में राजेश, विभाकर, राकेश आदि उपस्थित थे.




