गालूडीह : गालूडीह बराज में स्थित पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्रा सालगे सोरेन का चयन आर्चरी स्टेट चैंपियनशिप 2026 के लिए हुआ है. राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन दुमका में किया जाएगा. सालगे सोरेन के चयन की जानकारी मिलने के बाद विद्यालय की शिक्षिकाओं और छात्राओं में खुशी है. विद्यालय परिवार ने सलगे सोरेन को प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं देते हुए बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जतायी है. विद्यालय की वार्डन अंजनी कुमारी कहा कि छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है. (नीचे भी पढ़ें)

तीरंदाजी जैसे खेलों में छात्राओं की भागीदारी से उनमें आत्मविश्वास और अनुशासन विकसित होता है. सालगे सोरेन के राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयन को विद्यालय की उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है.







