रांची: अंतर्राष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना महासभा की झारखंड प्रदेश इकाई के द्वारा रामगढ़ के विकास नगर स्थित काशी विला की निवासी बबीता सिंह को वीरांगना की रामगढ़ जिला इकाई का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है. रांची के रातु रोड में आयोजित एक बैठक में शामिल झारखंड प्रदेश वीरांगना की अध्यक्ष मीरा शाहदेव एवं प्रदेश संरक्षक श्वेता सिंह ने उन्हें माला पहनाकर और पुष्पगुच्छ प्रदान कर रामगढ़ का जिलाध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की. इस मौके पर रामगढ़ से वीरांगना की प्रदेश पदाधिकारी सोनी सिंह एवं अन्य वीरांगनाएं मौजूद रही. ग्रेजुएट की योग्यता रखने वाली बबीता सिंह समाजसेवा से भी जुड़ी रही हैं और लंबे समय से संगठन में भी सक्रिय योगदान देती रही हैं. (नीचे भी पढ़ें)
झारखंड प्रदेश वीरांगना की संरक्षक, अध्यक्ष सहित पूरी टीम ने बबीता सिंह को रामगढ़ का जिलाध्यक्ष मनोनीत होने पर उन्हें बधाइयां दी है. साथ ही साथ यह विश्वास व्यक्त किया है कि उनके नेतृत्व में संगठन एकबार पुनः नए सिरे से नई बुलंदियां हासिल करेगा और क्षत्राणियों की एकजुटता और विकास में योगदान दे पाएगा.





