जमशेदपुर : त्योहारों से पहले महंगाई का झटका लगा है, क्योंकि सरकारी तेल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए है. 1 अक्टूबर से ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतें बढ़ाई है. अलग-अलग शहरों में 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमत में 71.50 रुपये की बढ़ोतरी की है, जिसके बाद रांची में 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमत अब 3004.50 रुपये हो गई है. पूर्व में यह 2933 रुपये में मिलती थी. वहीं नये रेट के मुताबिक जमशेदपुर में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 2,995 रुपये है. पहले यह 2,925 रुपये में मिलती थी. वहीं घरेलू सिलेंडर का दाम स्थिर है. (नीचे भी पढ़ें)
किस शहर का कितना पहुंचा दाम : दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमत सितंबर के 2,747.50 रुपये से 62.50 रुपये बढ़कर 2,810 रुपये हो गई है. सितंबर में भी इसकी कीमत 9.50 रुपये बढ़ाई गई थी. मुंबई में, नए कमर्शियल सिलिंडर की कीमत 2,764 रुपये है, जबकि चेन्नई में यह कीमत बढ़कर 2,983 रुपये हो गई है. वहीं झारखंड के रांची में नए कमर्शियल सिलिंडर की कीमत 3004.50 रुपये हो गई है. (नीचे भी पढ़ें)
बता दें ऑयल मार्केटिंग कंपनियों हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में संशोधन (एलपीजी सिलेंडर की कीमतों) करती हैं और सुबह-सुबह नए रेट जारी करती है. कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बीते कुछ समय से लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है, जिससे होटल रेस्तरां पर खाना महंगा हो सकता है. वहीं घरेलू सिलेंडर की कीमतें यथावत बनी हुई है.




