चक्रधरपुर : पश्चिम सिंहभूम के चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल परिसर में सीआरपीएफ 60 बटालियन की ओर से स्वच्छता अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान सीआरपीएफ के अधिकारियों और जवानों ने अस्पताल परिसर में जमा कचरे की सफाई की. इसके साथ ही घास-फूस की कटिंग कर परिसर को साफ और व्यवस्थित किया गया. स्वच्छता अभियान में जवानों ने खुद सफाई कार्य में हिस्सा लेकर स्वच्छता का संदेश दिया. (नीचे भी पढ़ें)

अस्पताल परिसर को साफ-सुथरा और स्वच्छ बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया. मौके पर अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ जेजे मुंडू, सीआरपीएफ 60 बटालियन के अधिकारी और जवान तथा अस्पताल के कर्मचारी मौजूद रहे. अस्पताल परिसर की स्वच्छता में सीआरपीएफ की इस पहल ने साफ-सफाई के प्रति जागरूकता का संदेश दिया.






