चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कर्मचारियों ने गुरुवार को स्वच्छता रथ निकाल कर और बाजार क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया. मौके पर जनप्रतिनिधियों ने स्वच्छता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. रथ नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में जाकर स्वच्छता के प्रति क्या करना है और कैसे वार्ड को स्वच्छ रखना है की जानकारी दी जाएगी. वहीं नगर पंचायत पदाधिकारी मोटाय बानरा के नेतृत्व में नगर पंचायत कार्यालय से स्वच्छता रैली निकाली गई. (नीचे भी पढ़ें)

रैली में शामिल जनप्रतिनिधि और कर्मचारियों ने हाथों में झाडू लेकर विभिन्न चौक चौराहे पर स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया. मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष सोमवारी सोरेन, पार्षद मौसमी मल्लिक, नगर प्रबंधक जय गुड़िया, अनंत कुमार खलखो, अमित मिश्रा, रेणुका महतो, असिम नाथ, रॉकी दास समेत अन्य कर्मी उपस्थित थे.




