• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Monday, October 5, 2026
26 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jamshedpur bjp – खासमहाल–गोविंदपुर सड़क निर्माण शीघ्र पूरा कराने को लेकर भाजपा का जनसमर्थन अभियान,तीन प्रमुख स्थानों पर चला हस्ताक्षर अभियान, लगभग 3,500 लोगों ने दर्ज कराया समर्थन

jamshedpur bjp – खासमहाल–गोविंदपुर सड़क निर्माण शीघ्र पूरा कराने को लेकर भाजपा का जनसमर्थन अभियान,तीन प्रमुख स्थानों पर चला हस्ताक्षर अभियान, लगभग 3,500 लोगों ने दर्ज कराया समर्थन
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर:भारतीय जनता पार्टी परसुडीह मंडल, जमशेदपुर महानगर की ओर से बहुचर्चित खासमहाल–गोविंदपुर सड़क निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कराने एवं गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने की मांग को लेकर रविवार को व्यापक जनसमर्थन हस्ताक्षर अभियान चलाया गया.भाजपा परसुडीह मंडल अध्यक्ष सुमित कुमार शर्मा के नेतृत्व में यह अभियान चांदनी चौक परसुडीह, त्रिवेणी टॉवर चौक परसुडीह एवं मकदमपुर रेलवे फाटक चौक परसुडीह में आयोजित किया गया. अभियान में क्षेत्र के बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए हस्ताक्षर के माध्यम से सड़क निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराने की मांग का समर्थन किया. अभियान के दौरान लगभग 3,500 लोगों ने हस्ताक्षर कर अपना समर्थन दर्ज कराया.(नीचे भी पढ़े)

जनता के पैसे का सदुपयोग और गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण जरूरी : राम सिंह मुंडा

इस अवसर पर भाजपा झारखंड प्रदेश के नेता राम सिंह मुंडा ने कहा कि लगभग 18 करोड़ 40 लाख रुपये की लागत से बनने वाली खासमहाल–गोविंदपुर सड़क क्षेत्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है. लंबे समय से निर्माण कार्य अधूरा रहने के कारण स्थानीय नागरिकों, व्यवसायियों, राहगीरों एवं वाहन चालकों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण में पारदर्शिता, गुणवत्ता और निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित होना चाहिए. जनता के पैसे का सदुपयोग हो और निर्माण कार्य टिकाऊ एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाए, यह प्रशासन एवं संबंधित विभाग की जिम्मेदारी है.राम सिंह मुंडा ने कहा कि जनहित से जुड़े इस महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की अनियमितता या लापरवाही के विरुद्ध लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाई जाएगी. क्षेत्र की जनता की मांग है कि अधूरे निर्माण कार्य को शीघ्र गति देकर पूरा किया जाए.(नीचे भी पढ़े)

निर्माण पूरा होने तक लोकतांत्रिक आंदोलन जारी रहेगा : सुमित कुमार शर्मा

भाजपा परसुडीह मंडल अध्यक्ष सुमित कुमार शर्मा ने कहा कि खासमहाल–गोविंदपुर सड़क निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कराने की मांग को लेकर भाजपा परसुडीह मंडल द्वारा जनसमर्थन हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया है.उन्होंने कहा कि अभियान में जिस प्रकार स्थानीय नागरिकों का समर्थन मिला है, उससे स्पष्ट है कि क्षेत्र की जनता लंबे समय से सड़क निर्माण कार्य पूरा होने की प्रतीक्षा कर रही है. संबंधित विभाग एवं प्रशासन को जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निर्माण कार्य में तेजी लानी चाहिए तथा सड़क का निर्माण निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूरा करना चाहिए.सुमित कुमार शर्मा ने स्पष्ट कहा कि “सड़क निर्माण कार्य पूरा होने तक भाजपा परसुडीह मंडल लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से अपना जनआंदोलन जारी रखेगा.”(नीचे भी पढ़े)

स्थानीय नागरिकों की प्रमुख मांग: भाजपा नेताओं ने कहा कि खासमहाल–गोविंदपुर सड़क पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं. निर्माण कार्य में विलंब के कारण क्षेत्र की जनता को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.इसलिए सड़क निर्माण कार्य को अनावश्यक रूप से लंबित न रखते हुए शीघ्र, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाना आवश्यक है.(नीचे भी पढ़े)

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा झारखंड प्रदेश के नेता राम सिंह मुंडा, भाजपा परसुडीह मंडल अध्यक्ष सुमित कुमार शर्मा, जिला परिषद सदस्य कुसुम पूर्ति, पंचायत समिति सदस्य रूद्र मुंडा, विजय विश्वकर्मा, अजय सिंह, विनोद सिंह, रामप्रसाद जायसवाल, गिरिजा रंजन, दुर्गा सेनापति, आरती ओझा, बीना शर्मा, शर्मिष्ठा चक्रवर्ती, प्रकाश सांडिल, विवेक मुंडा, दीपक बरनवाल, विश्वजीत चक्रवर्ती, जयंतो दास, राजेश शर्मा, केदार मंडल, राजेश कुमार सिंह, वीर बहादुर कुशवाहा, मनोज कुमार सिंह, शुभाशीष, रवि शर्मा, लाला कंजे सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

Team Sharp Bharat K

Team Sharp Bharat K

Related Posts

jamshedpur agrasen jayanti-8 दिवसीय अग्रसेन जयंती महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ, प्रतियोगिता में महिलाओं ने बढ़- चढ़कर लिया हिस्सा
खबर

jamshedpur agrasen jayanti-8 दिवसीय अग्रसेन जयंती महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ, प्रतियोगिता में महिलाओं ने बढ़- चढ़कर लिया हिस्सा

October 4, 2026
jamshedpur helping hands-जोड़ी राइडर और जेएच 05 की टीम ने सरायकेला वृद्धाश्रम में की सेवा, 35 बुजुर्गों में बांटा राशन,चेहरे खिले
खबर

jamshedpur helping hands-जोड़ी राइडर और जेएच 05 की टीम ने सरायकेला वृद्धाश्रम में की सेवा, 35 बुजुर्गों में बांटा राशन,चेहरे खिले

October 4, 2026
jamshedpur blood donation रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा : अमरप्रीत सिंह काले, जन सेवा संघ ट्रस्ट एवं प्रयत्न संस्था के रक्तदान शिविरों में शामिल होकर रक्तदाताओं का बढ़ाया उत्साह
खबर

jamshedpur blood donation रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा : अमरप्रीत सिंह काले, जन सेवा संघ ट्रस्ट एवं प्रयत्न संस्था के रक्तदान शिविरों में शामिल होकर रक्तदाताओं का बढ़ाया उत्साह

October 4, 2026
Next Post
jamshedpur bjp- कदमा मंडल भाजपा का सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत “आंगन मिलन”कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न, महिला सेविकाओं को किया गया सम्मानित

jamshedpur bjp- कदमा मंडल भाजपा का सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत “आंगन मिलन”कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न, महिला सेविकाओं को किया गया सम्मानित

jamshedpur bjp- भाजपा सोनारी मंडल की मासिक बैठक संपन्न, संगठन की मजबूती, बूथ सशक्तिकरण व जनसेवा का संकल्प

jamshedpur bjp- भाजपा सोनारी मंडल की मासिक बैठक संपन्न, संगठन की मजबूती, बूथ सशक्तिकरण व जनसेवा का संकल्प

Jamshedpur youth arrested with brown sugar : मानगो में 71 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, पूछताछ में दोस्तों के साथ ब्राउन शुगर का धंधा चलाने की कबूली बात

Jamshedpur youth arrested with brown sugar : मानगो में 71 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, पूछताछ में दोस्तों के साथ ब्राउन शुगर का धंधा चलाने की कबूली बात

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your Day Monday 5th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 5 अक्टूबर 2026

jamshedpur agrasen jayanti-8 दिवसीय अग्रसेन जयंती महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ, प्रतियोगिता में महिलाओं ने बढ़- चढ़कर लिया हिस्सा

jamshedpur helping hands-जोड़ी राइडर और जेएच 05 की टीम ने सरायकेला वृद्धाश्रम में की सेवा, 35 बुजुर्गों में बांटा राशन,चेहरे खिले

jamshedpur blood donation रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा : अमरप्रीत सिंह काले, जन सेवा संघ ट्रस्ट एवं प्रयत्न संस्था के रक्तदान शिविरों में शामिल होकर रक्तदाताओं का बढ़ाया उत्साह

jamshedpur agrasen jayanti-अग्रसेन जयंती के प्रथम दिवस पर गूंजेगा सुरों का समां, साकची में 6 अक्तूबर को होगा अंताक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur agrasen jayanti-8 दिवसीय अग्रसेन जयंती महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ, प्रतियोगिता में महिलाओं ने बढ़- चढ़कर लिया हिस्सा

jamshedpur helping hands-जोड़ी राइडर और जेएच 05 की टीम ने सरायकेला वृद्धाश्रम में की सेवा, 35 बुजुर्गों में बांटा राशन,चेहरे खिले

jamshedpur blood donation रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा : अमरप्रीत सिंह काले, जन सेवा संघ ट्रस्ट एवं प्रयत्न संस्था के रक्तदान शिविरों में शामिल होकर रक्तदाताओं का बढ़ाया उत्साह

jamshedpur agrasen jayanti-अग्रसेन जयंती के प्रथम दिवस पर गूंजेगा सुरों का समां, साकची में 6 अक्तूबर को होगा अंताक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन

jamshedpur teachers samman samaroh-शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा का उत्थान में जुटी भारी भीड़, सभी शिक्षकों का हुआ सम्मान, झारखंड की शिक्षा व्यवस्था बदहाल, 21फीसदी स्कूलों में कंप्यूटर नहीं, 60 फीसदी के पास जमीन तक नहीं,सरयू राय ने शिक्षा व्यवस्था की बदहाली के आंकड़े रखे, बोले- नींव कमजोर होगी तो नई शिक्षा नीति क्या करेगी, कुलपतियों ने भी माना कि गुरु-शिष्य संवाद में आई कमी, स्कूलों और शिक्षकों पर देना होगा विशेष ध्यान

Jamshedpur rural ucil diamond jubilee : यूसिल के डायमंड जुबिली समारोह में कंपनी के विस्तारीकरण व निवेश पर हुई चर्चा, आंध्र प्रदेश के कन्नम पल्ली, जादूगोड़ा के बगुलासाईं में खुलेंगी नई माइंस

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News