जमशेदपुर : मानगो में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की सूचना पर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत 19 वर्षीय शमशाद खान को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसके पास से ब्राउन शुगर की कुल 71 पुड़ियां बरामद की हैं जिनका कुल वजन करीब साढ़े दस ग्राम बताया गया है. पुलिस के अनुसार 3 अक्टूबर की रात जवाहरनगर रोड नंबर-15 स्थित पानी टंकी के पास छापामारी की गई थी. इसी दौरान पुलिस को देखकर एक युवक भागने लगा जिसे पुलिस बल की मदद से पकड़ लिया गया. तलाशी के दौरान उसके कुर्ते की जेब से 71 पुड़ियां बरामद हुईं. इसके अलावा उसके पास से 200 रुपये नकद भी मिले हैं. (नीचे भी पढ़ें)
पूछताछ में पुलिस के मुताबिक शमशाद ने अन्य दोस्तों के साथ मिलकर ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करने की बात बताई है. पुलिस अब इस मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है. इस दौरान पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार शमशाद खान का मानगो में पहले से भी आपराधिक इतिहास रहा है.




