जमशेदपुर: बिरसानगर की रहने वाली महिला निरूपा पिछले करीब दो वर्षों से कैंसर बीमारी से जूझ रही हैं. बीमारी के इस कठिन दौर में उन्हें अपनों का सहारा मिलने के बजाय घर और आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. निरूपा का आरोप है कि उनके सगे भाई ने घर पर कब्जा कर लिया है, जिससे उनकी मुश्किलें और बढ़ गई हैं.निरूपा के अनुसार, बीमारी के कारण वह पहले से ही इलाज और आर्थिक संकट से परेशान हैं. ऐसे समय में घर से जुड़े विवाद ने उनकी चिंता बढ़ा दी है. (नीचे भी पढ़े)
उनका कहना है कि जिस घर को उन्होंने अपना सुरक्षित आशियाना समझा था, उसी पर अब उनका अधिकार चुनौती के घेरे में है.महिला ने बताया कि बीमारी के दौरान उन्हें परिवार से भावनात्मक और आर्थिक सहयोग की जरूरत थी, लेकिन परिस्थितियां इसके विपरीत हो गईं. घर पर कथित कब्जे के कारण उन्हें रहने और इलाज दोनों को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. अब वह प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से मामले में हस्तक्षेप कर उन्हें न्याय दिलाने और उनके घर पर अधिकार सुनिश्चित कराने की गुहार लगाई है. उनका कहना है कि बीमारी से लड़ने के लिए उन्हें सहारे की जरूरत है, न कि घर और अधिकार के लिए संघर्ष की.




