रामगढ़ : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सुबह रामगढ़ जिले के नेमरा स्थित अपने पैतृक आवास पर परिजनों के साथ स्थानीय परंपराओं एवं रीति-रिवाजों के अनुरूप अपनी पूजनीय दिवंगत माता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निमित्त भोजन परोसने की पारंपरिक रस्म निभाई. (नीचे भी पढ़ें)
मौके पर उन्होंने पारिवारिक परंपराओं एवं रीति-रिवाजों का पालन करते हुए अपनी दिवंगत माता की स्मृति से जुड़े पारंपरिक संस्कारों को निभाया. इस दौरान मुख्यमंत्री काफी भावुक नजर आये. अंतिम संस्कार के दूसरे दिन यह रस्म की अदायगी होती है, जिसको मुख्यमंत्री ने पूरा किया. इस दौरान गांव के सारे लोग यहां मौजूद थे.




