• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, October 15, 2026
27 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur administration meeting for revenue : कोल्हान के कमीश्नर ने की राजस्व संग्रहण एवं नीलाम पत्र वादों की समीक्षा बैठक, वार्षिक लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कार्ययोजना बनाकर कार्य करने का दिया गया निर्देश

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : जमशेदपुर के समाहरणालय सभागार (डीसी ऑफिस) में कोल्हान प्रमंडलीय आयुक्त रवि रंजन कुमार विक्रम की अध्यक्षता में राजस्व संग्रहण एवं नीलाम पत्र से संबंधित मामलों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई. बैठक में उपायुक्त राजीव रंजन व अन्य संबधित विभागीय पदाधिकारी शामिल हुए. बैठक में विभिन्न विभागों के राजस्व संग्रहण की क्रमवार समीक्षा करते हुए आंतरिक संसाधनों से राजस्व में वृद्धि करने तथा निर्धारित वार्षिक लक्ष्य की शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित करने के लिए दिशा-निर्देश दिए गए. प्रमंडलीय आयुक्त ने राजस्व संग्रहण में अपेक्षित प्रगति नहीं करने वाले विभागों को स्पष्ट कार्ययोजना तैयार कर लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि राजस्व संग्रहण की नियमित समीक्षा करते हुए बकाया राशि की वसूली और निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए. (नीचे भी पढ़ें)

राज्य कर विभाग के पदाधिकारियों को बड़े बकायेदारों को चिह्नित कर नोटिस जारी करने, करदाताओं के ऑडिट, क्षेत्रीय निरीक्षण, बकाया कर की वसूली के लिए नियमानुसार कार्रवाई तथा डेटा विश्लेषण के माध्यम से राजस्व संग्रहण में वृद्धि करने का निर्देश दिया गया. खनन विभाग को अवैध खनन, खनिजों के अवैध परिवहन एवं निर्धारित नियमों के उल्लंघन पर प्रभावी निगरानी रखते हुए नियमानुसार कार्रवाई करने, खनिज परिवहन में प्रयुक्त वाहनों की जांच करने तथा बकाया राजस्व और रॉयल्टी की वसूली सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. उत्पाद विभाग को अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध सघन छापेमारी अभियान चलाने तथा पड़ोसी राज्यों से शराब की आवाजाही पर कड़ी निगरानी रखने को कहा गया. विद्युत विभाग को बड़े बकायेदारों से बकाया राशि की वसूली में तेजी लाने का निर्देश दिया गया. (नीचे भी पढ़ें)

परिवहन विभाग को वाहनों के परमिट एवं आवश्यक दस्तावेजों की जांच करने, ओवरलोडेड वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए नियमानुसार जुर्माना वसूलने को कहा गया. मत्स्य विभाग को लंबित तालाबों की बंदोबस्ती की प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने, कृषि विभाग को उर्वरकों की कालाबाजारी की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने तथा माप-तौल विभाग को दुकानों में घटतौली की जांच और पेट्रोल पंपों पर ईंधन की गुणवत्ता एवं माप में अनियमितता की जांच करने का निर्देश दिया गया. नगर निकायों को अपने आंतरिक संसाधनों से राजस्व संग्रहण बढ़ाने तथा राजस्व के संभावित स्रोतों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने को कहा गया. नीलाम पत्र वादों की समीक्षा के दौरान लंबित मामलों में नियमानुसार नोटिस जारी करने तथा बकाया राशि की वसूली के लिए कुर्की, वारंट एवं संपत्ति की नीलामी सहित विधिसम्मत कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया. साथ ही, अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन के लिए न्यायालयों में सुनवाई की संख्या बढ़ाने तथा लंबित वादों की नियमित समीक्षा करने का निर्देश दिया गया. बैठक में एसडीएम धालभूम अर्नव मिश्रा, नगर आयुक्त, जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति योगेन्द्र प्रसाद, अपर उपायुक्त अनुराग तिवारी, अपर जिला दण्डाधिकारी (विधि-व्यवस्था) मुकेश मछुआ, अनुमंडल पदाधिकारी घाटशिला अमिताभ भगत, भूमि सुधार उप समाहर्ता धालभूम सच्चिदानंद महतो, जिला परिवहन पदाधिकारी महेश्वरी यादव सहित सभी अंचल अधिकारी एवं अन्य संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Jamshedpur court : जमशेदपुर कोर्ट ने साइबर थाना केस के आरोपी को दी बड़ी राहत, हाईकोर्ट के आदेश पर मिली जमानत
खबर

Jamshedpur court : जमशेदपुर कोर्ट ने साइबर थाना केस के आरोपी को दी बड़ी राहत, हाईकोर्ट के आदेश पर मिली जमानत

October 15, 2026
Jamshedpur voice of jsr saree distribution : वॉयस ऑफ जमशेदपुर ने बिरसानगर में किया साड़ी वितरण, जरूरतमंद महिलाओं के चेहरों पर लौटी मुस्कान
खबर

Jamshedpur voice of jsr saree distribution : वॉयस ऑफ जमशेदपुर ने बिरसानगर में किया साड़ी वितरण, जरूरतमंद महिलाओं के चेहरों पर लौटी मुस्कान

October 15, 2026
Jamshedpur dbms college of education durgotsav : डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन में शारदीय नवरात्रि की धूम, छात्रों की ‘कात्यायिनी’ नाटिका ने सबका मन मोहा
खबर

Jamshedpur dbms college of education durgotsav : डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन में शारदीय नवरात्रि की धूम, छात्रों की ‘कात्यायिनी’ नाटिका ने सबका मन मोहा

October 15, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your Day Thursday 15th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 15 अक्टूबर 2026

Jamshedpur durga puja : बागबेड़ा दुर्गा पूजा पंडाल बनकर तैयार, प्रकृति की रक्षा, आंतरिक शक्ति की खोज और शिव शक्ति के अटूट संबंध का जीवंत संदेश

Jamshedpur new ds flat durgapuja : न्यू डी एस फ्लैट दुर्गा एवं काली पूजा कमिटी के पंडाल का हुआ उद्घाटन, विधायक पूर्णिमा साहू एवं भाजपा जिला प्रभारी दिनेश कुमार हुए शामिल

Jamshedpur dmr fee delay welcomed : यूपीआइ भुगतान पर डीएमआर शुल्क स्थगित करने के निर्णय का स्वागत, व्यापारियों को मिलेगी राहत – अनिल मोदी

jamshedpur bjp leader kale : भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले ने विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में पहुँचकर मां दुर्गा का लिया आशीर्वाद, काले ने कहा – मां जगदंबा की आराधना से समाज में सुख, शांति और सद्भाव का संचार हो

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur durga puja : बागबेड़ा दुर्गा पूजा पंडाल बनकर तैयार, प्रकृति की रक्षा, आंतरिक शक्ति की खोज और शिव शक्ति के अटूट संबंध का जीवंत संदेश

Jamshedpur new ds flat durgapuja : न्यू डी एस फ्लैट दुर्गा एवं काली पूजा कमिटी के पंडाल का हुआ उद्घाटन, विधायक पूर्णिमा साहू एवं भाजपा जिला प्रभारी दिनेश कुमार हुए शामिल

Jamshedpur dmr fee delay welcomed : यूपीआइ भुगतान पर डीएमआर शुल्क स्थगित करने के निर्णय का स्वागत, व्यापारियों को मिलेगी राहत – अनिल मोदी

jamshedpur bjp leader kale : भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले ने विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में पहुँचकर मां दुर्गा का लिया आशीर्वाद, काले ने कहा – मां जगदंबा की आराधना से समाज में सुख, शांति और सद्भाव का संचार हो

jamshedpur durga puja : कदमा रानीकुदर हिंद क्लब के पंडाल के पट खुले, हैरी पॉटर थीम पर बना है दुर्गा पूजा पंडाल

tata steel initiative : टाटा स्टील ने ठेका कर्मचारियों के लिए लांच किया ऐप श्रम लाभ, डिजिटल सुविधा से ठेका कर्मचारियों को सशक्त बनाने की पहल

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News