जमशेदपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 18 अक्टूबर तक चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत सोनारी मंडल अध्यक्ष प्रशांत पोद्दार के नेतृत्व में पंचवटी नगर स्थित शिव मंदिर प्रांगण में स्वच्छता अभियान एवं सामूहिक जलपान कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के संयोजक एंव मंडल महामंत्री सत्येंद्र सिंह यादव एवं मंडल उपाध्यक्ष सह सेवा कार्य के संयोजक भूपेंद्र सिंह के संयुक्त नेतृत्व में किया गया. कार्यक्रम में स्थानीय महिला-पुरुषों सहित सभी सामाजिक वर्गों के सैकड़ों लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में देशसेवा के कार्यों तथा वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प पर चर्चा की गई. उपस्थित लोगों से विकसित भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया. कार्यक्रम के उपरांत सभी लोगों ने सामूहिक रूप से जलपान किया. (नीचे भी पढ़ें)

इसके बाद शिव मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की गई. इस दौरान स्थानीय निवासियों ने क्षेत्र की नालियों सहित अन्य बुनियादी समस्याओं से भी अवगत कराया. समस्याओं की जानकारी मिलने पर संबंधित विभागों से बातचीत कर उनके समाधान की दिशा में त्वरित पहल की गई. (नीचे भी पढ़ें)

कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार पोद्दार, जिला प्रवक्ता अखिल सिंह, सतेंद्र सिंह यादव, संजय कुमार रजक, प्रदीप सिंह, कृष्णा यादव, भूपेंद्र सिंह, राजू सेन, लालू यादव, अनिता देवी, शिमा देवी, गायत्री देवी, सुनिता, विंदा बाई, सुभद्रा देवी, पार्वती देवी, सिल्पी, शिवानी गोराई, भिरू धीवर, रासबिहारी, गंगा, शंकर नाग एवं स्थानीय गणमान्य पुरुष, महिलाएं, बच्चे शामिल थे.





