जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी स्थित ग्रीन अर्थ प्री-स्कूल में रामलीला का भव्य एवं मनमोहक मंचन किया गया. विद्यालय की प्रिंसिपल हरप्रीत कौर मारवाह के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भगवान श्रीराम के जीवन पर आधारित रामलीला के विभिन्न प्रसंगों को बड़े उत्साह और सुंदरता के साथ प्रस्तुत किया. (नीचे भी पढ़ें)

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने भगवान श्रीराम के वनवास सहित रामायण के विभिन्न प्रसंगों का जीवंत चित्रण किया. नन्हे कलाकारों ने पारंपरिक वेशभूषा, आकर्षक सजावट और अपने शानदार अभिनय से सभी का मन मोह लिया. (नीचे भी पढ़ें)

इस अवसर पर प्रिशा यादव ने माता सीता की भूमिका निभाई, जिसे सभी ने खूब सराहा. इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों को भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और भगवान श्रीराम के आदर्शों से परिचित कराना था. कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने मर्यादा, सत्य, त्याग, प्रेम और संस्कारों का संदेश दिया. विद्यालय की प्रिंसिपल हरप्रीत कौर मारवाह ने बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए ऐसे आयोजनों को बच्चों के सर्वांगीण विकास और भारतीय संस्कृति से जुड़ाव के लिए महत्वपूर्ण बताया.





