जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर में ‘चॉइस इक्विटी ब्रोकिंग प्राइवेट लिमिटेड’ के कार्यालय का उद्घाटन किया गया. इसका उद्घाटन टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी टुन्नू ने किया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा झारखंड प्रदेश समिति के सचिव शैलेंद्र सिंह, टाटा वर्कर्स यूनियन के कोषाध्यक्ष आमोद कुमार दुबे, कन्हैया दुबे, कंपनी के बिहार-झारखंड उपाध्यक्ष अरविंद सिंह और झारखंड के क्लस्टर हेड गिरेन्द्र दुबे उपस्थित थे. (नीचे भी पढ़ें)
कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि यह कंपनी पिछले लगभग 30 वर्षों से पूरे भारत में सक्रिय है. कंपनी ब्रोकिंग, वेल्थ मैनेजमेंट, कंसल्टेंसी और इंश्योरेंस के क्षेत्र में सेवाएं प्रदान करती है. पूरे भारत में इसकी लगभग 225 शाखाएं हैं और कई नई शाखाएं खुलने वाली हैं. यह भारत की एक प्रमुख वित्तीय संस्था है, जिसके सीएमडी श्री कमल पोद्दार हैं और इसका मुख्यालय मुंबई में स्थित है. (नीचे भी पढ़ें)
जमशेदपुर में कंपनी का कार्यालय पिछले 6 वर्षों से कार्यरत है, जिसे अब एक नई और बड़ी जगह पर स्थानांतरित किया गया है. इसका नया पता ऑफिस नंबर 5, दूसरी मंजिल, बुम्बरा एन्क्लेव, झंडा चौक, बिष्टुपुर, जमशेदपुर, झारखंड है.





