पटना: बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों के लिए मतदान समाप्त हो गया है. मतदान केंद्रों पर समय समाप्त होने से पहले कतार में लगे मतदाताओं को ही अब वोट डालने की अनुमति दी जा रही है. इसके बाद केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों को वापस लौटाया जा रहा है. प्रदेश में चार स्नातक और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की सीटों के लिए कुल 150 प्रत्याशी मैदान में हैं. मतगणना 27 अक्टूबर को होगी. विदित हो कि पटना, तिरहुत,दरभंगा व कोसी क्षेत्र के स्नातक व शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत आता है. कुल 5 लाख 24 हजार 432वोटर है.








