चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड के कालापाथर गांव में लक्ष्मी नारायण सार्वजनिक पूजा कमेटी द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी लक्ष्मी पूजा के अवसर पर कुड़मी संस्कृति विकास समिति और ब्लड बैंक के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर आयोजित किया. रक्तदान करने के लिए गांव के लोग बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं. समाचार लिखे जाने तक 20 लोगों ने रक्तदान किया है. मौके पर कुड़मी संस्कृति विकास समिति के अध्यक्ष स्वपन कुमार महतो ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा की रक्तदान महादान है और ग्रामीण शिविर में बढ़-चढ़कर रक्तदान कर किसी जरूरमंद व्यक्ति की जीवन सुरक्षित बनाने में योगदान निभाएं और अधिक से अधिक संख्या में लोग रक्तदान कर शिविर को सफल बनाएं. श्री महतो ने रक्तदान शिविर आयोजन करने के लिए कमेटी के सभी सदस्य और रक्तदाताओं के प्रति धन्यवाद किया. (नीचे भी पढ़ें)
शिविर में सभी रक्तदाताओं को हेलमेट देकर प्रोत्साहित किया गया. मौके पर कमेटी के सनत कुमार पाल ने कहा की पूजा कमेटी वर्ष 2022 से गांव में पूजा करती आ रही है और पूजा के अवसर पर रक्तदान शिविर आयोजित कर समाज हित में कार्य कर रही है. शिविर को सफल बनाने में विश्वकेतु पाल, विजय पाल, पियुष माईति, राखोहरी पाल, अभिराम पाल, सिद्धार्थ शंकर पाल, राजेश पाल समेत अन्य ने अहम भूमिका निभाई.





