जमशेदपुर: जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र के बारी नगर में शादी का वादा कर 20 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ न्यायालय में शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की थी. इसके बाद कोर्ट के निर्देश पर टेल्को थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है. मामले में मुख्य आरोपी के साथ उसके भाई, माता-पिता समेत अन्य लोगों को भी नामजद किया गया है. दर्ज प्राथमिकी में यासिर खान, साकित खान, उनकी मां, यासिर खान के पिता नासिर खान के अलावा सोमनाथ सोनी और मुजाहिद के नाम शामिल हैं. सभी आरोपी महाराष्ट्र के बिंद जिले के शिवाजी नगर थाना क्षेत्र स्थित शिव नगर, हनुमान चौक के निवासी बताए गए हैं. (नीचे भी पढ़ें)
पीड़िता के अनुसार, एक मार्च 2026 को सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी पहचान आरोपी से हुई थी. इसके बाद दोनों के बीच मोबाइल फोन पर बातचीत होने लगी. युवती का आरोप है कि कुछ समय बाद आरोपी उसे मोबाइल पर अश्लील तस्वीरें भेजने लगा. विरोध करने के बावजूद वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया. पीड़िता ने आरोप लगाया कि बाद में आरोपी ने उससे शादी करने का वादा किया. इसी भरोसे में आकर वह उसके संपर्क में रही. युवती का दावा है कि शादी का आश्वासन देकर आरोपी ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया. पीड़िता के मुताबिक, जब उसने आरोपी पर शादी करने का दबाव बनाना शुरू किया तो वह दूरी बनाने लगा. (नीचे भी पढ़ें)
आरोप है कि 25 अक्टूबर को आरोपी ने स्पष्ट रूप से शादी करने से इनकार कर दिया. इसके बाद युवती ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की न्यायालय के आदेश के बाद टेल्को थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. हालांकि, इस संबंध में पुलिस का आधिकारिक पक्ष प्राप्त नहीं हो सका. मामले पर जानकारी लेने के लिए टेल्को थाना प्रभारी के सरकारी मोबाइल नंबर पर संपर्क करने का प्रयास किया गया. फोन एक अन्य पुलिसकर्मी ने उठाया. उन्होंने बताया कि उस समय थाना प्रभारी थाने में मौजूद नहीं थे, इसलिए मामले के संबंध में जानकारी नहीं दी जा सकती.








