जमशेदपुर : टाटा स्टील के सिक्यूरिटी व ब्रांड प्रोटेक्शन की टीम ने हजारीबाग में पुलिस की मदद से छापामारी कर बड़े पैमाने पर डुप्लीकेट और संदिग्ध सरिया जब्त किया है. टाटा टिस्कॉन टीएमटी बार के नाम पर यह सरिया को बेचा जा रहा था. यह छापामारी गुप्त सूचना के आधार पर हजारीबाग से बरही जाने वाले रास्ते पर की गयी. वहां पाया गया कि बड़े पैमाने पर संदिग्ध टीएमएच बार को टाटा टिस्कॉन का ब्रांड का इस्तेमाल कर बेचा जा रहा है. इसकी सूचना हजारीबाग के पदमा थाना की पुलिस को दी गयी. इसके बाद पुलिस के साथ मिलकर कंपनी के सारे पदाधिकारियों ने मिलकर वहां छापामारी कर इस तरह के सदिग्ध टाटा टिस्कॉन के टीएमटी बार को जब्त किया. (नीचे भी पढ़ें)

इस टीएमटी बार का कारोबार करने वाले लोगों की तलाश की जा रही है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. इस छापामारी दल में टाटा स्टील के हेड सिक्यूरिटी अखिलेश कुमार, सीनियर मैनेजर बिमलेश कुमार राय और सीनियर एरिया मैनेजर ब्रांड प्रोटेक्शन ध्रुबज्योति साहा शामिल है.












