खरसावां: सरायकेला-खरसावां जिले के खरसावां इलाके में पुलिस ने हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस को यह कामयाबी प्लस टू हाई स्कूल के पास ‘एंटी क्राइम चेकिंग अभियान’ के दौरान मिली. उसके पास से एक अवैध हथियार और जिंदा कारतूस बरामद किया गया है.मिली जानकारी के अनुसार, एसपी के निर्देश पर पुलिस टीम वाहनों की सघन जांच कर रही थी. इसी दौरान प्लस टू स्कूल के समीप एक संदिग्ध युवक दिखा. (नीचे भी पढ़े)
उसे रोककर तलाशी ली गई. उसके पास से एक लोडेड देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, एक चाकू और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया. पुलिस ने उसकी बाइक (नंबर जेएच 05ए-0678) को भी जब्त कर लिया. पकड़े गए युवक की पहचान रायजामा निवासी दुबु सरदार के रूप में हुई है.












