जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला (जमशेदपुर) कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में कार्यक्रम का आयोजन बिष्टुपुर के कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय में जिला उपाध्यक्ष राजकिशोर यादव की अध्यक्षता में आयोजित किया गया. इस अवसर पर वरिष्ठ नेताओं एवं कांग्रेस के पदाधिकारी ने पटेल जी एवं इंदिरा जी के चित्र पर पुष्प अर्पित पर नमन किया. नेताओं ने पटेल जी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन के महान नेता के रूप में किसान आंदोलन किया, लोगों को एकजुट कर अंग्रेजों के खिलाफ नेतृत्व किया भारत स्वतंत्र होने के पश्चात 562 रियासतों को एकजुट कर मजबूत भारत का निर्माण किया. उनके दिन को हम सबों को याद रखना चाहिए. महान नेता के रूप में इंदिरा गांधीजी के चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इंदिरा गांधीजी ने संपूर्ण विश्व में भारत के महानता और प्रतिष्ठा को स्थापित किया. बैंक, कोयला, चीनी को राष्ट्रीयकृत कर लोगों के भविष्य को सुनिश्चित किया. 1971 में भारत के कड़े रूप को दिखाते हुए पाकिस्तान से बांग्लादेश को अलग स्थापित कराया, ऐसे हजारों उपलब्धियां है. जिसे हमें आज याद करने की आवश्यकता है. उनके महान कृतियों को याद करते हुए हम सभी नमन करते हैं. (नीचे भी पढ़ें)
कांग्रेस नेताओं ने पटेल जी एवं इंदिरा जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नमन किया. साथ ही कहा कि लोकतंत्र को बचाने के लिए वोट बचाओ देश बचाओ अभियान कांग्रेस नेता राहुल गांधी जी चला रहे है. कार्यक्रम का संचालन संजय सिंह आजाद उपाध्यक्ष (संगठन) ने किया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजकिशोर यादव, ब्रजेन्द्र तिवारी प्रदेश सचिव, योगेन्द्र सिंह यादव, रामलाल प्रसाद पासवान, अतुल गुप्ता, अरूण कुमार सिंह, संजय यादव, मृत्युंजय कुमार, सुदर्शन तिवारी, रंजीत सिंह, फरहत बेगम, रंजीत झा, शिल्पी चक्रवर्ती, सविता, उदय कुमार सिंह, रंजन सिंह, अमित श्रीवास्तव, मनोज उपाध्याय, बीरेन्द्र पाण्डेय, मुन्ना मिश्रा, विनय सिंह, राजेश दुबे, रवि करूवा, मुन्ना सिंह, सैलेन्द्र कुमार, ताहिर खान मुख्य रूप से उपस्थित हुए.












