चाकुलिया : जमशेदपुर के ग्रामीण पुलिस अधीक्षक शुभम खंडेलवाल ने शनिवार को चाकुलिया थाना का निरीक्षण किया. इस अवसर पर घाटशिला अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विकास आनंद लागुरी एवं धालभूमगढ़ पुलिस निरीक्षक अजय कुमार सिंह भी उपस्थित थे. निरीक्षण के दौरान थाना के विभिन्न अभिलेखों, लंबित कांडों, विधि-व्यवस्था, साफ-सफाई एवं पुलिस कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई. साथ ही थाना में संधारित पंजियों एवं अभिलेखों का अवलोकन कर संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. पुलिस अधीक्षक ने पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आम जनता की शिकायतों का त्वरित निष्पादन करने, क्षेत्र में शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध नियंत्रण के लिए सतर्कता एवं सक्रियता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया.












