जमशेदपुर : नुवोको विस्तास कॉर्पोरेशन लिमिटेड के जोजोबेड़ा सीमेंट प्लांट, जमशेदपुर की ओर से अरवत फाउंडेशन (एनजीओ ) के सहयोग से रविवार को पूर्वी छोटा गोविंदपुर पंचायत भवन में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना था.शिविर में कुल 82 लोगों ने स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया. इस दौरान ग्रामीणों के लिए निःशुल्क नेत्र परीक्षण, दंत परीक्षण एवं सामान्य स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई.कार्यक्रम में नुवोको सीमेंट की ओर से सीएसआर प्रमुख सुधीर कुमार, किशन मुर्मू एवं जकता सोरेन उपस्थित रहे. (नीचे भी पढ़े)

स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए डॉ. श्वेता (जनरल फिजिशियन), डॉ दिलीप (दंत चिकित्सक) तथा सेंटर फॉर साइट हॉस्पिटल की नेत्र चिकित्सा टीम मौजूद रही. उनके साथ नर्सिंग स्टाफ अनुराग एवं ज्योति कुमारी ने भी अपनी सेवाएं दीं.इस अवसर पर पंचायत की मुखिया श्रीमती राखी सरदार, रविंद्र सिंह, शिवलाल लोहार, जितेंद्र ठाकुर, मधु देवी (जल सहिया), स्नेही देवी (जल सहिया), कुमकुम देवी (जल सहिया), सदानंद हांसदा, लालू सिंह एवं वैष्णवी देवी सहित कई स्थानीय प्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे.शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया. स्थानीय ग्रामीणों ने इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए इसे समुदाय के स्वास्थ्य एवं कल्याण की दिशा में एक सराहनीय प्रयास बताया.












