जमशेदपुर : शहर के सिदगोड़ा थानांतर्गत भुइयांडीह ब्राह्मण टोला में पवन पांडे के घर पर विगत दिनों हुई पत्थरबाजी एवं एयर राइफल से हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रमोद दुबे को गिरफ्तार कर उसके पास से घटना में प्रयुक्त एयर राइफल को भी बरामद कर लिया है. मामले में गिरफ्तार प्रमोद पांडे ने पूछताछ के दौरान अपना अपराध भी कुबूल कर लिया है. (नीचे भी पढ़ें)
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भुइयांडीह ब्राह्मण टोला निवासी वादी पवन पांडे ने सिदगोड़ा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि 26 अक्टूबर की रात 11 बजे के करीब प्रमोद दुबे अपने साथियों के साथ उनकी दुकान के पास आकर गाली-गलौज करने लगा. यही नहीं, उन लोगों ने पत्थरबाजी भी की जिससे उनकी दुकान के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए. उन्होंने प्रमोद दुबे पर घटना के दौरान फायरिंग करने का भी आरोप लगाया था. पवन की शिकायत पर सिदगोड़ा पुलिस की टीम ने वहां पहुंच कर जांच शुरू की जिसके दौरान पुलिस को घटना के समय का सीसीटीवी फुटेज भी बरामद हुआ. (नीचे भी पढ़ें)
पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को देखने के बाद पुलिस ने प्रमोद दुबे के घर से घटना में प्रयुक्त एयर राइफल बरामद कर लिया. इसके बाद पुलिस ने घटना के बाद से फरार प्रमोद दुबे को भी शनिवार को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के पश्चात पुलिस की पूछताछ में प्रमोद ने स्वीकार किया कि घटना में उसके घर से बरामद एयर राइफल से फायरिंग की गई थी. प्रमोद पांडे ने बताया कि पवन ने उससे व्यापार करने के लिए कुछ रुपये लिये थे. लेकिन अब उक्त रुपये वापस मांगने पर वह आनाकानी कर रहा था. इसी के कारण गुस्से में उसने घटना को अंजाम दिया.












