जमशेदपुर: युवा जदयू के संगठनात्मक विस्तार एवं मजबूती की दिशा में 1 नवंबर को युवा जदयू जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष हेमंत पाठक द्वारा महानगर कमिटी का गठन किया गया. नवगठित कमिटी में जमशेदपुर के विभिन्न थाना क्षेत्रों से जुड़े समाजसेवी, सक्रिय एवं जुझारू युवाओं को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं.कमिटी गठन का उद्देश्य महानगर के प्रत्येक क्षेत्र में संगठन को मजबूत करना, युवाओं की भागीदारी बढ़ाना तथा जनसमस्याओं को लेकर सक्रिय भूमिका निभाना है. इस अवसर पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पार्टी के संविधान, सिद्धांतों एवं संगठन की विचारधारा के प्रति निष्ठा रखते हुए संगठन हित में पूरी सक्रियता और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया.(नीचे भी पढ़े)
नवगठित युवा जदयू महानगर कमिटी इस प्रकार है : अध्यक्ष- हेमंत पाठक (सीतारामडेरा) महासचिव- शेख नदीम (आजादनगर) उपाध्यक्ष- साहेब बागती (मानगो), नितेश मुखी (जुगसलाई)
. संजय शर्मा (उलीडीह). आनंदिता मिश्रा (बिष्टुपुर). यशवंत शुक्ला (जुगसलाई) वरीय सचिव- सैकत सरकार (उलीडीह) सचिव-विकास रजक (मानगो),राहुल गुप्ता (सीतारामडेरा), पीयूष ठाकुर (बिरसानगर) विकास कुमार डे (बिरसानगर). सिंटू सिंह (मानगो) . कृष्णा देवाड़ी (आजादनगर) सह सचिव-अमन हेमब्रम (सीतारामडेरा), राहुल कुमार पाठक (उलीडीह), उत्तम सतुआ (सीतारामडेरा) गोपाल लोहार (बिष्टुपुर) अमरनाथ देव (सीतागोड़ा). प्रशांत कुमार (सीतागोड़ा) भीम प्रभाकर (उलीडीह) कोषाध्यक्ष मंटू सतुआ (सीतारामडेरा) प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी ज्योतिर्मय भगत(साकची)को बनाया गया है. युवा जदयू महानगर अध्यक्ष हेमंत पाठक ने उम्मीद जताई कि नवगठित टीम संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेगी तथा युवाओं को पार्टी से जोड़कर जनहित एवं सामाजिक कार्यों में सक्रिय योगदान देगी.












