जमशेदपुर : आजसू पार्टी के पूर्व जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष एवं वर्तमान में भाजपा युवा नेता रहे समरेश सिंह ने रविवार को अपने समर्थकों एवं सहयोगियों के साथ जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की सदस्यता ग्रहण की. उन्होंने जदयू के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरू महतो के समक्ष पार्टी की सदस्यता ली. (नीचे देखे पूरी खबर)

गौरतलब है कि समरेश सिंह जमशेदपुर में क्षत्रिय समाज के एक प्रमुख युवा चेहरे के रूप में जाने जाते हैं उन्हें टाटा वर्कर्स यूनियन में भी मजदूरों का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला है. (नीचे देखे पूरी खबर)

इस अवसर पर युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष निर्मल सिंह, प्रदेश महासचिव कौशल कुमार, प्रदेश पदाधिकारी संजय ठाकुर सहित जदयू के अनेक वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे. समरेश सिंह के जदयू में शामिल होने के अवसर पर उपस्थित नेताओं ने उनका स्वागत किया.












