चाकुलिया: भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि कांग्रेस का रवैया लोकतंत्र विरोधी का रहा है. कांग्रेस देश के संवैधानिक संस्थाओं पर अनास्था फैलाना चाहती है. चुनाव में लगातार हार का सामना कर रही कांग्रेस अब देश में अराजकता का माहौल बनाना चाहती है.सन् 1975 में कांग्रेस की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदरा गांधी ने देश में आपातकाल लागू कर लोकतंत्र को समाप्त करने का प्रयास किया था. मतदाता पुनरीक्षण में जब बंगलादेशी घुसपैठियों का नाम मतदाता सूची से कट रहा है तब कई विपक्षी दलों को बेचैनी हो रही है. डॉ गोस्वामी ने कहा कि लोकतंत्र बचाओ- अराजकता हटाओ अभियान के तहत 5 नवंबर को जमशेदपुर में विशाल पदयात्रा का आयोजन होगा जिसमें 10 हज़ार से अधिक लोग भाग लेंगे. (नीचे भी पढ़े)
डॉ गोस्वामी आज चाकुलिया में भाजपा चाकुलिया मंडल की बैठक को संबोधित कर रहे थे. बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष महादेव महतो ने की.डॉ गोस्वामी ने कहा कि देश के युवा कांग्रेस के झांसे में नहीं आएंगे. सम्पूर्ण देश को जानकारी है कि कांग्रेस का अतीत लोकतंत्र के विरोध का रहा है. लोकतंत्र के नाम पर देश में अराजकता फैलाने की कांग्रेस की कोशिश को युवा कभी सफल होने नहीं देंगे. इस बैठक में विशेष रूप से जिला मंत्री चंदना मुर्मू, वरिष्ठ भाजपा नेता हरिसाधन मल्लिक, शतदल महतो,राजीव महापात्र,सुरेश सिंह, तपन बेरा, उत्तम मुर्मू,तपन नायक, दिनेश सिंह, हिमांशु बेरा, शंकर गोस्वामी, तपन नायक, मनीन्द्र महतो,अरूण कुमार महतो,खितीश महतो,मोयनो हांसदा, दुर्गा मनी पाल, मुन्ना भारती,अपू दास, भगीरथ सिंह मुण्डा, चण्डी मुण्डा,शंकर नाथ,मुरली दास,बनमाली दास, रोहित पति,निर्मल महतो समेत अन्य उपस्थित थे.












