मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर शहर के गोबरसही इलाके में भूमिगत गैस पाइपलाइन फटने से भीषण हादसा हो गया है. पाइपलाइन फटने के बाद हुए जोरदार धमाके से पांच लोगों की मौत की सूचना है. वहीं, एक दर्जन लोग घायल हैं. पुलिस और स्थानीय लोगों के मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है. अप्रत्याशित घटना के बाद पूरे गोबरसही और आसपास के मोहल्लों में भारी अफरातफरी मच गई है. धमाके की आवाज सुनते ही लोग दहशत में अपने घरों से बाहर निकल आए.गैस पाइप लाइन फटने के धमाके की आवाज तीन किलाेमीटर दूर खबरा गांव तक सुनी गयी.(नीचे भी पढ़े)
तेज धमाके आवाज सुनते ही लोग घरों से बाहर निकलने लगे. विस्पोट इतना भीषण था कि आसपास का एक मकान और दुकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया.घटना की सूचना मिलते ही शहर के अन्य हिस्सों से भी बड़ी संख्या में लोग मौके की ओर दौड़ पड़े हैं. गोबरसही चौक और संपर्क मार्गों पर भारी भीड़ जमा हो गई है, जिससे राहत और बचाव कार्यों में रुकावट आ रही है.












