जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र के जवाहरनगर फॉरेस्ट एरिया रोड नंबर 14 में ब्राउन शुगर के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया. गिरफ्त आरोपियों में उलीडीह कुंवर सिंह रोड मध्य विद्यालय के पास का रहने वाला मनमीत सिंह (20) और आदर्श नगर रोड नंबर 4 का रहने वाला आनंद राज विद्यार्थी उर्फ जोंटी (24) शामिल है. उनके पास से 4.93 ग्राम ब्राउन शुगर और 530 रुपये नगद जब्त किये गये. जमशेदपुर के सिटी एसपी ललित मीणा ने प्रेंस कांफ्रेंस कर जानकारी दी. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी जवाहरनगर फॉरेस्ट एरिया में अवैध रूप से ब्राउन शुगर खरीद बिक्री की जा रही है. इस पर एसआईटी का गठन किया गया और घेराबंदी कर दो युवकों को पकड़ा गया. उनके पास से 4.93 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की गई. फिलहाल पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है और इस अवैध कारोबार में और किसका हाथ है पता लगाने की कोशिश कर रही है. फिलहाल इस मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है.












