बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड के झरिया गांव निवासी सत्यवान पैड़ा और शंकर पातर के गुमटी का ताला तोड़कर बीती रात अज्ञात चोरों ने सामग्री की चोरी कर ली है. दुकानदारों ने बताया कि रविवार रात गुमटी बंद कर घर गये और सुबह गुमटी खोलने पहुंचा तो ताला टूटा हुआ था और सामान बिखरा हुआ मिला. दुकानदार सत्यवान पैड़ा ने बताया कि गुमटी में रखे गैस सिलेंडर और चुल्हा समेत बिस्कुट,चॉकलेट समेत अन्य सामग्री की चोरी की है. (नीचे भी पढ़े)
वहीं शंकर पातर की गुमटी से चॉकलेट, बिस्कुट समेत अन्य सामानों की चोरी हुई है. कहा कि इस संबंध में पुलिस को सूचना दे दी गई है. एक ही रात में दो गुमटी में हुई चोरी से क्षेत्र के अन्य दुकानदार काफी भयभीत हैं. ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से मांग किया है कि चोरी की घटना पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस रात्रि में गश्ती बढ़ाएं ताकि लोग सुरक्षित रह सकें.












