जमशेदपुर : भाजपा बिष्टुपुर महिला मोर्चा के द्वारा दर्शन कौर के नेतृत्व में बिष्टुपुर राम मंदिर के समीप झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन कर राज्य में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों एवं उनकी सुरक्षा को लेकर सरकार की विफलता के प्रति आक्रोश व्यक्त किया गया. भाजपा मंडल अध्यक्ष मारुति नंदन पांडे ने कहा गम्हरिया थाना में नीरज लकरा पर एक महिला के साथ शारीरिक शोषण के गंभीर आरोपों ने राज्य की कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं. जब महिलाओं की रक्षा करने वाले तंत्र से जुड़े स्थानों पर ही ऐसी गंभीर घटनाओं के आरोप सामने आएं, तो आम महिलाओं की सुरक्षा पर चिंता होना स्वाभाविक है. (नीचे भी पढ़ें)
प्रदेश कार्यसमिति के विशेष आमंत्रित सदस्य डॉ जटाशंकर पांडेय ने कहा आखिर झारखंड की महिलाएं अपनी सुरक्षा के लिए किस पर भरोसा करें? हेमंत सोरेन सरकार में यदि महिलाएं सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हैं, तो यह सरकार की संवेदनहीनता और महिला सुरक्षा के प्रतिउसकी जवाबदेही पर गंभीर सवाल है. भाजपा महिला मोर्चा की स्पष्ट मांग है कि इस मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच हो, दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाए और महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने में विफल हेमंत सोरेन सरकार अविलंब इस्तीफा दे. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से युवा जिलाध्यक्ष नीतीश कुशवाहा, जिला मंत्री सह मंडल प्रभारी तन्मय झा, मंडल महामंत्री विश्वनाथ दीप, मंडल मंत्री, विशालसौना गुरमीत सिंह, सीमा, रानी, विनीता, वीरेंद्र मानसिंह, देवदत्त मुखर्जी, नवीनपाल और रोशन नाग सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे
.












