जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा स्थित टाउन हॉल में जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों के लिए एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में कमांड कंट्रोल सेंटर के माध्यम से खाद्यान्न उठाव एवं डोर स्टेप डिलीवरी की निगरानी तथा इससे संबंधित जानकारी साझा की गई. दुकानदारों को खाद्यान्न वितरण में निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने तथा वितरण प्रतिशत में सुधार लाने का निर्देश दिया गया. विशेष रूप से अनुभाजन क्षेत्र में खाद्यान्न वितरण का प्रतिशत बढ़ाने पर जोर देते हुए न्यूनतम 95 प्रतिशत वितरण सुनिश्चित करने का लक्ष्य दिया गया.(नीचे भी पढ़े)
इस अवसर पर सभी प्रखंडों से खाद्यान्न वितरण में बेहतर प्रदर्शन करने वाले दो-दो जन वितरण प्रणाली दुकानदारों को सम्मानित किया गया. कार्यशाला में संबंधित पदाधिकारियों ने दुकानदारों को तकनीकी प्रक्रियाओं का सही तरीके से अनुपालन करने, खाद्यान्न उठाव एवं वितरण में पारदर्शिता बनाए रखने तथा लाभुकों को समय पर खाद्यान्न उपलब्ध कराने के निर्देश दिए. कार्यशाला में एसओआर राहुल जी आनंद जी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी जुल्फिकार अंसारी सहित बीएसओ, एमओ एवं जन वितरण प्रणाली के दुकानदार उपस्थित थे.















