जमशेदपुर : पिछले कई वर्षों की तरह इस वर्ष भी दिवाली के मौके पर श्याम भक्त मंडल भालुबासा द्वारा जमशेदपुर के नागरिकों को लागत दर पर मिठाई और नमकीन उपलब्ध कराया जाएगा. इसके लिए जमशेदपुर के विभिन्न हिस्सों में 15 काउंटर खोले गए है. सभी बुकिंग सेंटरों में समाज के लोगों ने हाथों हाथ बुकिंग किया. ताकि सभी वर्गों के नागरिकों को उच्च गुणवत्ता युक्त मिठाई और नमकीन उपलब्ध हो सके. लोगों के आग्रह पर इसकी बुकिंग तिथि को बुधवार तक के बढ़ा दिया गया है. पूर्व में बुकिंग 2 नवंबर तक थी, जिसे बढ़ा कर अब 4 नवंबर तक कर दिया गया है. इस योजना के तहत मुख्य रूप से काजू बर्फी, दिलखुसार, लड्डू, सुवाली, निमकी, कचौड़ी और मिक्स पैक कम से कम मूल्य पर उपलब्ध होगा. बाजार मूल्य से दर काफी कम है जो बिल्कुल लागत मूल्य पर निर्धारित किया गया है. पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर मिठाई का वितरण किया जा रहा है. श्याम भक्त मंडल के संयोजक पवन अग्रवाल ने बताया कि समाज हित में किए जाने वाले इस कार्य की शुरुआत 30 अक्टूबर को बाबा श्याम की आराधना और शीतल भवन भालूबासा में भट्ठी पूजा के साथ पूरी श्रद्धा के साथ किया गया था. उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य समाज की सच्ची सेवा है. कम मूल्य पर गुणवत्ता युक्त मिठाई उपलब्ध कराना ही एकमात्र उद्देश्य है ना कि कोई मुनाफा करना. (नीचे भी पढ़ें)

सामूहिक मिठाई निर्माण के कार्य के लिए महिलाओं को महत्वपूर्ण पैकिंग कार्य की जिम्मेवारी दी गई है जिसके कारण जरूरतमंद नारी शक्ति को रोजगार भी उपलब्ध कराया जा रहा है. पवन के अनुसार समाज के विशेष आग्रह पर बुकिंग की अवधि बढ़ा कर बुधवार तक कर दी गई है. 4, 5 और 6 नवंबर को शुद्ध और सस्ती मिठाई का वितरण शीतला भवन भालूबासा में किया जाएगा. आधुनिकता को अपनाते हुए जोमैटो के माध्यम से भी घरो तक सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है. पूरे कार्य के संचालन और देखरेख के लिए श्याम भक्त मंडल की टीम पूरी तनमय्यता से लगी हुई है, जिसमें मुख्य रूप से राजू खंडेलवाल, अरुण अग्रवाल, बजरंग केवलका, मुरारी लाल गोयल, विमल अग्रवाल, संजय शर्मा, माली राम अग्रवाल, बसंत अग्रवाल, नितिन चौधरी, हैप्पी अग्रवाल, अनीस गुप्ता, श्रीधर राव,मुख्य रूप से शामिल हैं.












