जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने शनिवार को सोनारी स्थित भोलानाथ-मधुसूदन पथ में श्री श्री सार्वजनिक काली पूजा समिति के 61वें वार्षिक काली पूजा समारोह का दीप प्रज्वलित कर उदघाटन किया. उन्होंने मां काली के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए क्षेत्रवासियों के मंगलमय जीवन की कामना की. स्वागत भाषण सबुज संघ के अध्यक्ष अशोक गोयल ने किया. इसके पूरे समिति की ओर से विधायक सरयू राय एवं अन्य अतिथियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया. समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु शामिल हुए. (नीचे भी पढ़े)
पूजा स्थल पर भक्तिमय वातावरण रहा और श्रद्धालुओं ने मां काली के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया. श्री श्री सार्वजनिक काली पूजा समिति द्वारा आयोजित यह वार्षिक समारोह छह दशक से अधिक समय से क्षेत्र की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा का हिस्सा बना हुआ है. समिति का उद्देश्य पूजा-अर्चना के साथ सामाजिक सद्भाव, भाईचारे और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देना है. इस अवसर पर सबुझ संघ के चेयरमैन आरके साही, उपाध्यक्ष राज वर्मा, महासचिव कैलाश मुरारका सहित समिति के पदाधिकारी, सदस्य एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित थे.












