बहरागोड़ा : झारखंड सरकार के निर्देश पर शुक्रवार को बहरागोड़ा प्रखंड की मानुषमुरिया पंचायत भवन मे शुक्रवार को पंचायत के सिजुआ, धानघोरी, जामजुरकी, सनाकड़ा, बालिडीहा गांव के पांच ग्राम प्रधानों को मुखिया राम मुर्मु द्वारा अंग वस्त्र देकर सम्मानीत किया गया. मुखिया श्री मुर्मू ने कहा कि सरकार के निर्देश पर और अंचल अधिकारी के निर्देश पर मुख्य रूप से सीआई बाबुराम कुमार अंचल हल्का कर्मेचारी रत्नेश पाण्डे की उपस्थिति में ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा ग्राम प्रधानों को सम्मानित करने का निर्णय सराहनीय है. ग्राम प्रधान गांव के अभिभावक है उनका सम्मान होना सराहनीय कार्य है. मौके पर ग्राम प्रधान समाय मुर्मु, मंगल बास्के, पिरू माण्डी, सुराई मुर्मू कालिचरण नायेक, साहेव मुर्मू, शिव शंकर भोल, रहीन बास्के, संतोष साहा, रहीन बास्के, अपर्णा जाना, विश्वजीत राना, सुकरा पातर, बुबुन दे समेत अन्य उपस्थित थे.












